August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसंबर 2022। नेशनल हाइवे पर सुबह सुबह एक कार पलट गई और कार में सवार दो जनें चोटिल हो गए। गनीमत रही कि दोनों सवार सुरक्षित है। सीकर से बीकानेर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। लखासर टोल कर्मियों की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर दो जनों को कार से निकाला। टोल एम्बुलेंस टीम ने दोनों चोटिलों को प्राथमिक चिकित्सा दी। टोल कर्मियों ने क्रेन बुलाकर कार को सीधा करवाया तथा कार सवार 29 वर्षीय सीकर निवासी सलीम व उसका साथी आलम खां वहीं से बीकानेर चले गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पलटने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार ने खाया पलटा, दो सवार चोटिल, टोल एम्बुलेंस कर्मियों ने किया उपचार।