






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर एक ओर हादसा हो गया है। एक 13 वर्षीय बालिका वसुंधरा कॉलोनी के सामने रास्ता पार करते हुए मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। बालिका के सड़क पर गिरने से उसके सिर पर चोट आई है तथा श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्रा ममता पुत्री रामनिवास जाट निवासी दुसारणा दुर्घटना में घायल हुई है। मोटरसाइकिल सवार हेमासर निवासी 20 वर्षीय युवक दीनदयाल पुत्र पूनमचंद सांसी को भी हल्की चोट आई है।



