August 30, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2022। एसडीएम की मॉनिटरिंग, तहसीलदार फील्ड में, गिरदावर, पटवारी हाथों में कागजात के साथ साथ समझाइश का प्रयास करने में व्यस्त। यही सब देखा जा रहा है इन दिनों क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में। जहां जिला कलेक्टर के विशेष निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा रास्ता खोलो अभियान चलाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अभी तक 4 गांवो में लंबे समय से बंद किये गए रास्ते खोले गए हैं। गांव भोजास में खेत का रास्ता अवरुद्ध किया गया था, जिसे तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंच कर समझाइश के साथ खुलवाया गया। इसी प्रकार गांव बापेऊ में बापेऊ से रेड़ा जाने वाले रास्ते को बाड़ लगाकर रोका गया था। जिसे तहसीलदार की टीम द्वारा खुलवाया गया। गांव मोमासर में सोनी समाज की शमशान भूमि की ओर जाने वाले 2 रास्तो पर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिन्हें भी प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ खोला गया।