August 30, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विभाग द्वारा 220 केवी जीएसएस से 33 केवी बापेऊ व 33 केवी ऊपनी फीडर अभी से 4 घण्टे बंद रहेंगे। विभाग के जेईएन राजेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि ढीले तारों को ऊंचा करने के लिए एक नया टावर लगाने के लिए कार्य किया जाएगा। जिसके चलते अभी 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोनों फीडर से जुड़े गांवों की घरेलू व कृषि कुओं की बिजली प्रभावित होगी। बता देवें गांव दुसारणा, बापेऊ, सालासर, पुनंदलसर के समस्त घरेलू व कृषि कुओं पर बिजली कटौती होगी। ये सूचना पाठक इन गांवो के ग्रामीणों तक पहुंचाने का दायित्व जरूर निभावे।