May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2022। क्षेत्र में बिजली पानी की समस्याओं के लिए क्षेत्र के नेता विधायक गिरधारी लाल महिया व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सक्रिय नजर आ रहें है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि वे क्षेत्र में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार कर रहें है। महिया ने बताया कि इसी क्रम में गांव बिग्गा बास रामसरा प्रथम जीएसएस पर 3.15 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सोमवार शाम पहुंच गया है। इसके क्रियाशील होते ही क्षेत्र के कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। महिया ने ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार जताया। बता देवें बिग्गा में दो-तीन दिनों में ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है। वहीं पूर्व विधायक  मंगलाराम गोदारा ने सोनियासर गोदारन में पुराना ट्यूबवेल फैल हो जाने पर प्रधान कोटे से नए ट्यूबवेल की घोषणा की। सोमवार को उनके पास पहुंचे ग्रामीणों ने गोदारा द्वारा तुरन्त स्वीकृति जारी करने पर उनका आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा पहुंचा पॉवर ट्रान्सफार्मर, विधायक महिया का जताया ग्रामीणों ने आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने नए ट्यूबवेल को दी स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार।