May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2022। सोमवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में गोदारा ने कांग्रेस को एकजुट होने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हुए 19 दिसम्बर को दौसा चलने की अपील की। गोदारा ने कहा राहुल गांधी की अगुवाई में देश में सौहार्द का वातावरण बनाने का जो बीड़ा कांग्रेस ने उठाया है उसे हमसब मिलकर साकार करेंगे। गोदारा ने बताया कि 100 छोटी गाड़ियों के साथ 500 कार्यकर्ताओं का काफिला यात्रा में ले जाने का रोडमैप तैयार किया गया है। कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि इस दौरान तहसील से बड़ी संख्या में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, नगरपालिका सदस्य, पार्टी के पदाधिकारी, एवम सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम सारस्वत ने किया।