May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 दिसम्बर 2022। न्यायालयों में दलीलें देने वाले कंठों से हुटिंग के स्वर निकल रहे है और मौका है बीकानेर बार एसोसीएशन द्वारा आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का। इस प्रतियोगिता में गुरूवार को बीकानेर यंग इलेवन को श्रीडूंगरगढ़ एडवोकेट इलेवन ने सात विकेट से हराया। श्रीडूंगरगढ एडवोकेट इलेवन के कप्तान एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने बताया कि 12 ओवर के मैच में बीकानेर यंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की एवं श्रीडूंगरगढ़ को 123 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को श्रीडूंगरगढ ने 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। यह जीत हासील करने के बाद श्रीडूंगरगढ एडवोकेट इलेवन सेमीफाईनल में पहुंच गई है। मैन आफ दी मैच का खिताब एडवोकेट गोपाल पालीवाल ने अपना अर्धशतक लगा कर हासील किया। श्रीडूंगरगढ़ की टीम में कप्तान रणवीरसिंह खिची के साथ उपकप्तान जयप्रकाश मीणा, किशन स्वामी, असलम खान, गोपाल पालीवाल, गणेश जाखड, ओमप्रकाश मोहरा, सुखदेव व्यास, राजेश पीलाणिया, सोहननाथ सिद्ध, रोहित पालीवाल, नारायण जोशी, मनोज स्वामी, ललीत कुमार मारू एवं मैन्टोर मदनगोपाल स्वामी शामिल है।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के वकीलों ने बीकानेर के वकीलों को हराया।