






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2022। दहेज दानव के कारण क्षेत्र में घर टुट रहे है। ऐसा ही एक और मामला कस्बे में सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के कालुबास निवासी अम्बी बनबावरी ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अम्बी ने पुलिस को बाताया कि उसकी पुत्री रेशमा का विवाह करीब 15 माह पहले मदनलाल पुत्र लेखराम बनवावरीया निवासी मितासर सरदारशहर के साथ हुआ था। शादी में हैसियत से बढकर दान-दहेज दिया गया था। शादी के बाद से ही प्रार्थीया की पुत्री को उसका पति मदनलाल, ससुर लेखराम, सास जमना, देवर राकूड़ा दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान व मारपीट करने लगे। आरोपियों ने रेशमा के साथ मारपीट की और कमरे में बन्द करके रखा। इसके बाद आरोपियों ने एक लाख रुपये ओर मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रार्थिया की पुत्री रेशमा को उसके नवजात बच्चे सहित स्त्रीधन हड़पकर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



