May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2022। बीकानेर से एक शिक्षक अपनी पत्नी व बच्चों सहित टोंक स्थित अपने घर जाने को रवाना हुए। कुछ ही देर पहले उनकी बलेनो कार गांव बिग्गा के पास हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। गरीब सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और कार से चोटिल महिला व सभी सवारों को निकाल कर अस्पताल लेकर आ रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक महेंद्र कुमार चंदेल केंद्रीय विद्यालय बिकानेर में कार्यरत है और कोहरे के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। कार पलट कर पेड़ से टकरा गई व बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित है और महिला चोटिल हुई है। दो बच्चों सहित सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल में चोटिल महिला के इलाज में जुटें चिकित्साकर्मी।