August 30, 2026
IMG-20190523-WA0009

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 मई 2019। श्रीडूंगरगढ भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ता एकत्र हो रहे है। बड़ी एलईडी लगा कर पार्टी कार्यालय में एक साथ देख रहे है नतीजे। सभी कार्यकर्ता भाजपा की जीत का जश्न मना रहे है। रूझानों के बाद अब आने लगे है जीत के समाचारों में भाजपा के सभी चेहरे एक के बाद एक जीतते जा रहे है। बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल की जीत के साथ ही नगरपालिका के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में सभी भाजपाईयों के चेहरों पर रौनक छा गयी है। यहां कार्यकर्ता लड्डुओं से मूंह मीठा करवा कर, गुलाल के रंगों से विजय तिलक रहे है। कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे है। स्थानीय नेता 4 बजे विजय रैली निकालने की तैयारी में जुट गये है। सभी स्थानीय नेता भी आपसी मतभेद भूला कर आपस में गले लग कर आज जश्न के रंग में रंगे है।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में एलईडी स्क्रिन लगाई गई।