






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2022। शराब के नशे में अपने घर में झगडा फसाद करते हुए एक जने को व अन्य दो जनों को पुलिस शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि सोमीराम उर्फ राधेश्याम वाल्मीकि निवासी मोमासर बास नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया। इसके अलावा पुलिस जांच में बाधक बनने पर 28 वर्षीय हरलाल जाट निवासी कुचौर आथुणी व 24 वर्षीय विजयपाल जाट निवासी कुतांसर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।



