May 21, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2022। आज ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने मोरखाना जाकर मुलाकात की। गोदारा ने भाटी से क्षेत्र के दुसारना गांव की 33 केवी बिजली लाइन को ऊपनी 132 जीएसएस से जोडने की मांग की जिससे किसानों को निर्बाध रूप से बिजली मिल सकें। भाटी ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ये कार्य करने के लिए निर्देशित किया। भाटी ने कृषि कुओं पर 6 घंटे थ्री फेस बिजली आपूर्ति करने की बात भी कही। इस दौरान मोरखाना पूर्व सरपंच शेरसिंह भाटी, पन्नाराम विश्नोई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। मंत्री ने मोरखाना व सिंधु के लिए भी निर्देश दिए।