May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से राजकीय सेवाओं में चयन बडी संख्या में युवाओं का होने लगा है और इसी कारण क्षेत्र में कॉम्पिटिशन कक्षाएं भी अपनी सेवाओं में विस्तार कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्र में पहला मैराथन बैच कस्बे की राजस्थान कॉम्पिटिशन क्लासेज द्वारा शुरू किया जा रहा है। निदेशक रमजान रंगरेज ने बताया कि मैराथन बैच निशुल्क चलाया जाएगा एवं मात्र पंजीकरण शुल्क में विद्यार्थियों को सभी विषयों की कक्षाएं एवं मॉडल पेपर प्रदान किए जाएगें। इस योजना के तहत उन विधार्थियो को अधिक फायदा होगा जो अभी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एस.एस.सी जी.डी (SSC GD) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करे रहे है। रंगरेज ने बताया कि सीमित स्थान के लिए योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिए जाएगें।