May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2022। राजकीय सेवाओं में चयनित क्षेत्र के युवाओं का सम्मान समारोह गुरूवार को कस्बे की केकेसी कम्पीटिशन क्लासेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक पद पर चयनित हुए जगदीशसिंह सांखला एवं ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित हुई पिंकू प्रजापत का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि रूप में मौजूद तहसीलदार राजवीरसिंह ने युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए अध्ययन में निरन्तरता रखने का आह्वान किया एवं अध्यक्षता करते हुए एसबीआई की चेस्ट ब्रांच के ब्रांच मैनेजर राकेश ओला ने आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए नामुमकिन शब्द को अपने जीवन में शामिल ही नहीं रखने को कहा। विशिष्ट अतिथि रेलवे डीएसएम नंदिनी बिहानी ने सही मार्गदर्शन व सही दिशा के चयन से सफलता निश्चित बताई। मीडियाकर्मी अनिल धायल ने देश के विकास में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की बताते हुए ना केवल सपनों के लिए बल्कि देशहित में अपनी भागीदारी निभाने के लिए रोजगार से जुडने की प्रेरणा दी। केकेसी डायरेक्टर रिछपाल सिंह ने संस्था की जानकारी दी एवं राज सर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभुदयाल, देवीलाल, रतनलाल सारण समेत कई शिक्षाविद उपस्थित रहे एवं तैयारी करने वाले युवाओं को राजकीय सेवा में चयनित हुए युवाओं से प्रेरणा लेकर और अधिक मेहतन करने की बात कही।