May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2023। मोदी सरकार ने देश को नई दिशा, नई ऊर्जा दी है, अब देश में आमजन के लिए सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। गांव गांव तक लागों को बैंको की योजनाओं का लाभ मिले सरकार इस प्रयास पर कार्य कर रही है। ये बात केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को गांव जाखासर व उदरासर में कही। दोनों स्थानों पर बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखा का उद्घाटन किया। गांव उदरासर में बड़ौदा ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक का उद्घाटन करते हुए सांसद ने कहा कि आस पास के अनेक गांवो में बैंक की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरपंच किसनाराम गोदारा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। यहां उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, कुंभाराम सिद्ध, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, गुमानसिंह राजपुरोहित, रामरतन धारणिया, भाजपा नेता विनोद गिरी गोस्वामी, सूरजाराम सारस्वत, भियानाथ सिद्ध पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, प्रेम पंचारिया, सहकारी समिति अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, हजारीराम गोदारा, गंगाधर शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोमासर विक्रमसिंह सत्तासर, बृजलाल, दिलीप पंचारिया, भगवानाराम नाई, मांगीलाल पंचारिया, शुभकरण पंचारिया, पवन सारस्वत व दुलदास स्वामी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।
जाखासर में किया ग्रामीण बैंक की शाखा का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में उद्घाटन समारोह में वे ग्रामीणों से मिले व उनकी मांगे भी सुनी। इस दौरान यहां भाजपा नेता रामगोपाल सुथा, महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पार्षद विनोद गिरी गोस्वामी, समाजसेवी बृजलाल तावनिया, किसनाराम गोदारा, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच नवरत्न घिटाला, कोडाराम भादू, पार्षद भरत सुथार, जाखासर सरपंच प्रतिनिधि मल्लाराम जाट, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, रामरतन धारणिया, सांवतसर पुर्व उपसरपंच मोहनराम नाई, भियाराम सुथार, चेतनराम सुथार, चेतनराम मेघवाल, आसाराम सारण, मघाराम नायक सहित अनेक भाजपाई व ग्रामीण उपस्थित रहें। शाखा प्रबंधन समिति के अधिकारी भी दोनों स्थानों पर मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में पहुंचे सांसद, अनेक ग्रामीण समारोह में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री ने किया बैंक का उद्घाटन, अनेक स्थानीय भाजपाई शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्राीमण बैंक के प्रबंधन समिति के अधिकारी भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद पूजन कर बैंक का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेघवाल ने विधिवत शाखा प्रारंभ की।