






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। स्कूलों के शीतकालीन अवकाश के दौरान क्षेत्र में कब्बडी आयोजनों की धूम रही और इन आयोजनों के बीच क्षेत्र के गांव समंदसर ने साल के शुरुआती दो दिनों में दो खिताब अपने नाम कर लिए हैं। समंदसर की टीम ने सोमवार रात को गांव लिखमीसर में खेले गए वीर तेजाजी कब्बडी प्रतियोगिता में लिखमीसर को 27-16 के एकतरफा मुकाबले में हराया था। इससे पूर्व गांव गजरूपदेसर में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल भी समंदसर ने 1 जनवरी को 18-16 के अंतर से जीता था। नए साल के शुरू के दो दिनों में दो प्रतियोगिता विजयी करने से गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण इस टीम में शामिल कप्तान लालचंद भादू की अगुवाई में खिलाड़ी बाबूलाल घिंटाला, लालचन्द गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, कालूदास स्वामी, महेंद्र तरड़, प्रकाश शर्मा रणजीत जांगिड़ आदि को बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।





