May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। क्षेत्र के गांव मोमासर में कपड़े बेचने आई 17 वर्षीय युवती लापता हो गयी है। युवती की माता जड़ाव देवी निवासी राजलदेसर ने बताया कि युवती कविता सोमवार को बाजार मोमासर में कपड़े बेचने आई व शाम को घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश प्रारंभ की। परन्तु अभी तक युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है। परिजनों ने बताया कविता को मोमासर बाजार में सोमवार शाम देखा गया है। मां ने अपने भाई व बेटे के साथ मोमासर चौकी में सूचना देकर पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।