May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। देर रात हेमासर के पास नेशनल हाईवे के किनारे एक बुजुर्ग लावारिस हालात में घायल अवस्था में मिला है। ये बुजुर्ग अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है और सिर पर चोटें लगी है। हाइवे से गुजरने के दौरान कॉन्स्टेबल पुनीत की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को सूचना दी। समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को कंबल ओढ़ाई व अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनकी चोटों का इलाज करवा व भोजन करवाया। समिति ने संभाल करते हुए बुजुर्ग को सरदारशहर रोड स्थित एक अनाथ आश्रम में आश्रय दिलवाया। यहां रात को इन्हें रखा गया। बुजुर्ग नवलगढ़ का नाम बोल पा रहा है। अगर किसी पाठक की नवलगढ़ में कोई जानकारी हो तो सूचना नवलगढ़ तक जरूर पहुंचाए। अगर कोई इन्हें जानता हो तो 8455818181 पर संपर्क कर सूचना अवश्य देवें जिससे लावारिस बुजुर्ग की मदद की जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे किनारे घायलावस्था में मिला बुजुर्ग।