May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ अंचल ठंड से कांप रहा है। पारा जमाव बिंदु पर है और कड़ाके की ठंड में इंसान ही नहीं पशु पक्षी व फसलें भी ठिठुर रहें है। ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया और बुधवार को दिनभर ठण्डक रही। शाम होते ही शीतलहर का प्रकोप नजर आया। बाजार व नुक्कड़ों पर अलाव जलाएं जा रहें है। गांवो में बुजुर्ग किसानों ने बताया कि कोढियों सी (भयंकर सर्दी) टंटार (कड़कड़ाती ठंड) करती आई है। अनेक बुजुर्गों दिनभर अलाव के पास बैठ कर तप ही रहें है। बाहर रखा पानी जमने लगा है और गेट, घास, गाड़ियों पर ओस की बूंदे जम गयी है।

किसानों की बढ़ी चिंता, ये करें उपाय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ाके की ठंड में अगेती सरसों की फसल इस पाला से नुकसान की आशंका भी बढ़ गयी है। रिड़ी में किसान परमाराम नैण ने बताया कि रिड़ी व अभयसिंहपुरा के कुछ किसानों ने अगेती सरसों की फसल की है जिसमें लेट आई सर्दी से नुकसान की आशंका खड़ी हो गयी है। किसानों ने बचाव के उपाय भी प्रारंभ कर दिए है। कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू ने बताया कि किसान पाले की संभावना को देखते हुए फसलों और बगीचों में सिंचाई करें। रात को खेत की मेड़ों पर धुंआ करें, बगीचे में पौधों को खीप, बुई, कड़वी से ढक देवें। किसान फसलों पर गंधक के अम्ल सल्फ्यूरिक अम्ल के 0.1 प्रतिशत (1 एमएल गंधक का तेजाब प्रति लीटर पानी के हिसाब से) छिड़काव कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में सरसों की फसलों पर बर्फ बनी ओस की बूंदे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अगेती सरसों में नुकसान की आशंका उठी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में अगेती सरसों की पैदा करने वाले किसान हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को बाजार में जगह जगह आग जला कर ठंड से बचाव के उपाय किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को दिनभर शीतलहर का प्रभाव नजर आया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार रात आग जलते देख पशु भी तप के पास पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण इलाकों में खुले में जमी बर्फ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कटले के पास तप रहें आस पास के दुकानदार।