May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सरेआम पर्ची सट्टा करते शुक्रवार को दो जनों को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम और हवासिंह ने गश्त के दौरान एसबीआई बैंक के पास पर्ची सट्टा करते बृजमोहन पुत्र तेजाराम नायक निवासी बिग्गाबास को गिरफ्तार कर 560 रुपये जब्त किए तथा राधेश्याम पुत्र खुमाराम सुथार निवासी कालूबास को गिरफ्तार कर उससे 990 रुपये जब्त किए है।