May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खेतों में फसलों को पानी नहीं और पानी किसानों की आखों में उतर रहा है। कृषि प्रधान इस क्षेत्र में पाला पड़ने की दशा में किसानों को सिंचाई की सख्त जररूत है और बिजली की आपूर्ति नहीं होने से सिंचाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इससे पूरे अंचल में किसान सरकार से नाराज है और रोष बढ़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है और नेतागण किसानों के साथ खड़े हो रहे है। बता देवें पूरे राजस्थान में सर्वाधिक मूंगफली उत्पादक क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में रबी के समय सरसों, गेंहू व चने की फसलों की भी बम्पर पैदावार होती है।
ऊपनी जीएसएस के बाहर रात भर से बैठे है दो गांवो के किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। बर्फीली बीती रात में रजाईयों में दुबके दो गांवो के किसान ऊपनी जीएसएस के बाहर बैठे रहें और ये पूरी बिजली मांग कर रहें है। ऊपनी व कल्याणसर के किसानों ने बिना ट्रिपिंग 6 घण्टे बिजली के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कहते हुए यहां से नहीं हटने की घोषणा की है।
कल करेंगे किसान हर गांव में सीएम का पुतला दहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 100 गांवो में एकसाथ मुख्यमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा ने बताया कि हर गांव के किसान अपना रोष प्रकट करते हुए सीएम से बिजली की मांग करेंगे। माचरा ने कहा कि बिना बिजली के किसानों की फसलें बरबाद हो रही है और सरकार एसी में आराम फरमा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर सोमवार को होगा बड़ा प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर किसान पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान सभा के तोलाराम जाखड़ सहित अनेक नेताओं ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस दौरान क्षेत्र के अनेक नेता के किसान प्रदर्शन में भाग लेने की बात कह रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीएसएस के बाहर रात भर बैठे रहें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी जीएसएस के बाहर धरने पर बैठे किसानों की मांग का समर्थन करते हुए युवाओं ने उनके लिए बनाए पकौड़े।