






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। आज 7 जनवरी का दिन कस्बे के करीब 200 परिवारों के लिए नव वर्ष का शुभ दिन साबित हुआ है। वर्षों से ये अपने घर का पट्टा बनवाने का सपना देख रहें थे और आज ये पूरा हुआ। नगरपालिका में 191 पट्टे बनाकर आज ससम्मान इन पट्टा मालिकों को सौंपे गए है। पट्टा मालिकों ने पालिकाध्यक्ष का आभार प्रकट किया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए शहर वासियों के लिए संदेश दिया कि आमजन किसी दलाल के चक्कर में फंसकर अपनी पूंजी ना गवाएं। क्योंकि पट्टा सरकारी नियमों के अनुरूप बन रहें है और बनेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, पार्षद रजत आसोपा, सत्यनारायण नाई, विक्रम सिंह, भरत सुथार, श्याम सुंदर पुरोहित, लोकेश गोड़, पवन उपाध्याय, अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, गोपाल छपोला, वेदप्रकाश सारस्वत, सलीम बहेलिया, सत्यनाराय जाट, कन्हैयालाल सारस्वत सहित माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती मौके पर उपस्थित रहें। इस दौरान 191 परिवारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।







