






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। गांव पूनरासर में आयोजित श्रीजसनाथ जी कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर समंदसर की युवा टीम ने कब्जा किया। शनिवार को आयोजित फाइनल मैच में टीम ने पूनरासर जूनियर टीम को 45-25 के अंतराल से हराया। टीम कप्तान लालचंद भादू ने बताया कि क्षेत्रीय कबड्डी आयोजनों में लगातार समंदसर की टीम ने तीन ट्रॉफियां हासिल की है। खिलाड़ी बाबूलाल घिंटाला, लालचंद गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, कालूदास स्वामी, महेंद्र तरड़, प्रकाश शर्मा, रणजीत जांगिड़ ने उत्साह के साथ विजयी होने की खुशियां मनाई। आयोजकों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने खेल आयोजन की सराहना की।




