May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। कस्बे के आडसर बास निवासी गोदावरी देवी ने ऊपनी निवासी अपने पति आशीष, ससुर भागीरथ, सास किरण, ननद रेखा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह गत 10 मार्च 2016 को हुआ था और तभी से आरोपी उसे कम दहेज का ताना देते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने उसे अपने बेटे सहित करीब 2.5 साल पहले एक लाख नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर घर से निकाल दिया। इतने सालों में परिजनों ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसका स्त्री धन हड़प लिया और रखने से इनकार कर दिया। इस पर उसने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।