May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। तहसील के गांव जैतासर निवासी एक व्यक्ति में अपने पिता और भाइयों के खिलाफ पैतृक संपत्ति से वंचित कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी भेराराम जाट ने अपने पिता किशनाराम, भाई बिजुराम, मुखराम व पड़ौसी मामराज, उसके बेटे मुनिराम, बाबूलाल, रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके परदादा की भूमि में से उसके पिता को 49 बीघा भूमि विरासतन मिली थी और इसमे उसका भी हक़ था। लेकिन आरोपियों ने करीब 10 साल पहले उसके हिस्से की भूमि को बेच दिया और उसे मौखिक रूप से दुसरी भूमि देने का वायदा किया। लेकिन अब उसके पिता और भाइयों ने यह भूमि भी उसके पड़ौसी मामराज ओर उसके बेटों को बेच दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।