






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। बिना ट्रिपिंग 6 घण्टे बिजली की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के किसान गहलोत सरकार से नाराज है। श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन कार्यालय के बाहर एक सप्ताह से अधिक समय से रात दिन धरने पर बैठे किसान, ऊपनी जीएसएस के बाहर तीन दिन से ऊपनी व कल्याणसर के किसान बैठे है और आज यहां प्रदर्शन में लिखमीसर, बापेऊ के किसान भी शामिल हो गए है। गांव सत्तासर में पूरी बिजली की मांग करते हुए किसानों ने आज प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
बीडी कल्ला के साथ भेजी चेतावनी, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर जाते समय शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को रोककर किसानों के दल ने सरकार तक चेतावनी भेजी। यहां उपस्थित डॉ. विवेक माचरा ने कल्ला से कहा कि हरहाल में सरकार किसानों को पूरी बिजली दे अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
सगला नेता म्हारा ही है, साथ आए कई नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय नेता हेमनाथ जाखड़, तोलाराम जाखड़, विवेक माचरा किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए किसानों से सम्पर्क करने में जुटें है। वे किसानों की टोली के साथ गांवो में जाकर संपर्क में कर रहें है। अखिल भारतीय किसान सभा टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचन्द नैण ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए किसानों को अधिक अधिक कल प्रदर्शन में भाग लेने की बात कही। नैण ने कहा कि किसान जीवन के लिये जरूरी बिजली मुद्दे के लिए राजनीति नहीं करते हुए सभी किसान एकजुट होकर प्रदर्शन करें और सरकार से बिजली मांगे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लकेश चौधरी भी अनेक गांवो में किसानों से सम्पर्क कर प्रदर्शन से जुड़ने की बात कह रही है। चौधरी ने कहा कि इस सरकार ने किसानों की दशा बदतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिना बिजली के किसानों का कर्जा बढ़ रहा है और कल सभी किसान एकजुट होकर विरोध करेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ में बैठे किसानो ने समाधान बिना घर नहीं जाने की बात कही, निकले जनसम्पर्क में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में धरनास्थल पर पहुंची टाइम्स टीम को लिखमादेसर के 85 वर्षीय किसान कानानाथ ने कहा कि बिजली के बिना खेत में क्या करें तो बेहतर है यहीं बैठ कर बच्चों के रोजगार के लिए बिजली मांगें। कनानाथ ने बताया कि अनेक किसान पिकअप लेकर गांवो में सम्पर्क के लिए निकले है जिससे कल प्रदर्शन की गूंज सरकार तक पहुंच सकें। यहां बैठे लोढ़ेरा के किसान तोलाराम गोदारा, किसनाराम गोदारा, डेलवां के हंसराज डेलू, हिम्मताराम सारण, रामेश्वर डेलू, गुसाईंसर बड़ा के किसान चतर्भुज सारस्वत, नानूराम, मघाराम, भजनलाल खींचड़, आदूराम बाना, जालबसर के किसान बीरबल पुनिया ने एक स्वर में बिजली समस्याओं के निस्तारण की मांग की। नैण ने कहा कि किसान जीवन के लिये जरूरी बिजली मुद्दे के लिए राजनीति नहीं करते हुए सभी किसान एकजुट होकर प्रदर्शन करें और सरकार से बिजली मांगे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लकेश चौधरी भी अनेक गांवो में किसानों से सम्पर्क कर प्रदर्शन से जुड़ने की बात कह रही है। चौधरी ने कहा कि इस सरकार ने किसानों की दशा बदतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिना बिजली के किसानों का कर्जा बढ़ रहा है और कल सभी किसान एकजुट होकर विरोध करेंगे।











