May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2023। क्षेत्र के गांव समंदसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर करीब 600 विद्यार्थियों ने विद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया है। ग्रामीण अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए है। नाराज विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए तुरंत शिक्षक देने की मांग कर रहें है। विद्यार्थियों का आरोप है कि स्कूल में एक भी विषय विशेषज्ञ नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गणित, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल के कोर्स नहीं हो रहा है तो कैसे बच्चे मुख्य परीक्षाओं में नम्बर लाएंगे। विद्यालय में फर्स्ट ग्रेड व सैकेंड ग्रेड के सभी पद रिक्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में 50% से अधिक पद रिक्त है ऐसे में विद्यार्थियों का गुस्सा फूट रहा है। विद्यालय में द्वितीय प्रभारी ललिता मीणा ने बताया कि छात्रों से समझाईश की जा रही है और शिक्षकों की आवश्यकता के बारे में विभाग को लिखकर सूचना दे दी गयी। https://fb.watch/hXnFKDEO_S/?mibextid=6aamW6

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में विद्यार्थियों ने लगाया स्कूल गेट पर ताला।