May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2023। बिजली की समस्या किसानों के लिए विकराल होती जा रही है और श्रीडूंगरगढ़ के किसान आर पार की लड़ाई की बात करते हुए बिजली देने की मांग कर रहें है। बिजली के लिए क्षेत्र के किसान आज पंचायत समिति के पास महापंचायत कर रहें है। एक हफ्ते से अधिक समय से किसान दिन रात धरना दे रहें है और अनेक गांवो में विभाग के कार्यालयों पर प्रदर्शन हो रहें है। धरनास्थल पर किसानों का आना प्रारंभ हो गया है और बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए है। धरनास्थल पर डॉक्टर विवेक माचरा, किसान सभा के तोलाराम जाखड़, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, भाजपा किसान मोर्चा की लकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली के लिए किसानों की महापंचायत प्रारंभ, डॉक्टर विवेक माचरा ने थामा माइक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के अनेक गांवो से आए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरना स्थल पर किसानों का जमावड़ा प्रारंभ हुआ।