May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। गांव ऊपनी में 132 केवी जीएसएस पर किसानों का धरना आज पांचवे दिन भी जारी है। यहां ऊपनी, कल्याणसर, बापेऊ, लिखमीसर के किसान धरने पर बैठे है। आज धरनास्थल पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा पहुंचे और उनकी अध्यक्षता में तहसीलदार राजवीर कड़वासरा व विद्युत विभाग के अधिकारी से किसानों की वार्ता हुई। विभाग ने तीन दिन में बिजली व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया। परन्तु किसानों ने धरनास्थल पर डटे रहकर सुधार का इंतजार करने का निर्णय लिया। किसानों ने कहा कि बिना ट्रिपिंग पूरी बिजली नहीं मिलने तक वे अपने खेतों में नहीं जाएंगे और यहीं धरना देकर बैठेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर किसानों से प्रशासन के साथ समझौते के बाद धरना समाप्त किया परन्तु ऊपनी के किसान धरने पर बैठे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनास्थल पर पहुंचे कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, हुई प्रशासन से वार्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली के लिए ऊपनी जीएसएस पर रात दिन धरने पर बैठे है किसान।