






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2023, सर्दियों में अक्सर लोग गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करते हैं. हालांकि इन लोगों को यह नहीं पता कि उन्हें सर्दियों में ही आखिर ये समस्या क्यों होती है. तो ऐसे में बता दें कि सर्दियों में गैस होने के पीछे कुछ कारण छिपे हो सकते हैं. ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में अक्सर लोगों को गैस की समस्या क्यों हो जाती है
सर्दियों में लोगों को गैस की समस्या होने के कारण
- सर्दियों में जो लोग जंक फूड का सेवन करते हैं उन्हें पेट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जंक फूड के सेवन से हमारा पाचन क्रिया धीमा पड़ने लगता है जब व्यक्ति जंक फूड को अच्छे से नहीं पचा पाते तो इसके कारण पेट में सूजन आ जाती है और व्यक्ति को गैस की समस्या हो सकती है.
- सर्दियों में अक्सर लोग पानी का सेवन कम करते हैं. पानी का सेवन कम करने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या तो होती ही है साथ ही शरीर में विषाक्त पदार्थ में जमा होने लगते हैं. विषाक्त पदार्थ के कारण व्यक्ति को गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए.
- सर्दियों में ठंड को भगाने के लिए और शरीर का तापमान सामान्य रखने के लिए लोग भरपूर मात्रा में कॉफी या चाय का सेवन करते हैं लेकिन बता दें कि इनके अंदर कैफीन मौजूद होता है जिसके कारण व्यक्ति को गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप कॉफी या चाय के बजाय फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं.



