






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2023। पंचायत समिति के वीसी रूम में जनसुनवाई प्रारंभ हो गई है और जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल पहुंच गए है। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी की अध्यक्षता में स्थानीय अधिकारी तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार रतनलाल, बीडीयो रामचंद्र जाट, एस आई बलबीर ढाका, महिला अधिकारिता विभाग से माया विश्नोई, बिजली विभाग के मुकेश मालू, जलदाय विभाग के बृजमोहन मूंड, पशुपालन विभाग के डॉ उत्तमसिंह भाटी, कृषि विभाग के सुरेन्द्र मारू, नगरपालिका से रवि जोगी सहित अनेक अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपस्थित है। सुनवाई में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भाजपा की लकेश चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित है।




