






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। तहसील के गांव समंदसर में शुक्रवार से श्रीभोमिया जी कब्बडी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्धघाटन सरपंच धन्नीदेवी ने किया और उपसरपंच रुघाराम नायक, पूर्व सरपंच पोमाराम नायक, अर्जुनराम मेघवाल भी अतिथि रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 22 टीम भाग ले रही है और पहले दिन 10 टीमें विजयी होकर अगले राउंड में पहुंची। प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में पूनरासर ने लखासर को हराया ओर इसके बाद हुए में मैचों में लखासर जूनियर, लखासर फौजी, जोधासर, झंझेउ, समंदसर स्कूल, समंदसर जूनियर, आडसर, खारड़ा, लिखमीसर आदि टीमें विजयी बनी।




