






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। तहसील के गांव लखासर के राउमावि में गतिरोध दिन भर मिट नही पाया और स्कूल नही लगी। प्राचार्य पर जातीय टिप्पणी करने के आरोप के साथ शुक्रवार को स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर धरना दे दिया और विद्यार्थियों को अंदर नही जाने दिया। मौके पर गांव के मौजिज लोगो ने समझाइश की लेकिन बात नही बनी और आक्रोश बढ़ता देख श्रीडूंगरगढ़ थाने से एएसआई रविन्द्र सिंह भी मय जाप्ता पहुंचे व समझाइश की। इस पर भी बच्चे नही माने तो पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से ही अपनी बात रखने की समझाइश की। शाम 4 बजे तक आक्रोशित बच्चे गेट के बाहर धरने पर वैठे रहे और 4 बजे छुट्टी का समय होने पर प्राचार्य सहित स्टाफ स्कूल बंद कर घर गया तभी बच्चे भी गेट से हटे।



