






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। आज सुबह राजस्थान बर्फीला नजर आया और धोरों पर, फसलों पर व पाइपों में पानी जम गया है। आज ऊपनी, कितासर, बाना, रिड़ी, लोढेरा, बिग्गा, आडसर सहित पूरा इलाका ठंड की चपेट में है। कार पर, मोटरसाइकिल पर, खुले में बर्फ जम गई व बाहर रखा पानी बर्फ जमा हुआ मिला। सालासर रोही में स्थित खेत के किसान तोलाराम जाट ने बताया की बर्फ जमने से अगेती की सरसों में नुकसान हो गया है तथा चना व गेंहू में फायदे की उम्मीद है। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में स्थित खेत से हरि जाखड़ ने बताया कि फसलों पर बर्फ जमने से सरसों में नुकसान की आशंका बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत दिए है और फिलहाल राहत की उम्मीद दूर है। https://fb.watch/i217Qa4jQD/?mibextid=RUbZ1f





















