






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2023। बीती रात फसलें बर्फ में कैद हो गई है और किसानों को नुकसान की आशंकाओं ने घेर लिया है। दो दिन से बर्फ जमने से तापमान में कड़कड़ाती ठंड है। कितासर, उदरासर, जाखासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, आडसर, ठुकरियासर, जाखासर, शेरुणा, रिड़ी, ऊपनी, बरजांगसर सहित पूरे अंचल में आज सुबह बर्फ ही बर्फ नजर आई। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। इसबगोल व सरसो में नुकसान की चर्चा ने प्रशासन से गिरदावरी करवाने की भी मांग उठने लगी है।
किसान पाले से फसलों का करें बचाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने आगामी तीन चार दिन तापमान में गिरावट बताते हुए 19 के बाद राहत की मिलने की बात कही है। कृषि अधिकारी रमेश चंद्र भांभू ने बताया कि पाले में सरसों, मटर, चना व सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका है। किसान फसलों को पाले से बचाने के लिए गंधक के तेजाब का 0.1% अर्थात एक हजार लीटर पानी मे 1 लीटर सांद्र गंधक का तेजाब मिलाकर घोल तैयार करें व फसलों पर छिड़काव करें। खेत की उत्तर पश्चिम दिशा में जिस ओर से शीतलहर आती है फसलों के अवशेष, कूड़ा करकट, घास पूस जलाकर धुंआ करें। पाले के दिनों में फसलों में सिंचाई करने से भी पाले का असर कम होता है। ये उपाय अपनाकर किसान पाले के नुकसान से बचा सकते है।https://fb.watch/i3vbvA4xZ8/?mibextid=RUbZ1f































