May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। हाइवे स्थिति एक होटल पर काम करने वाला युवक सोमवार सुबह बिना बताए कहीं निकल गया। परिजनों ने उसकी तलाश की परन्तु युवक का आज सुबह तक कोई पता नहीं लगा तो होटल मालिक व युवक का चाचा थाने पहुंचा। मुन्नीराम पुत्र रेवंतराम जाट निवासी बीरमसर ने थानाधिकारी से अपने भतीजे अशोक पुत्र शिवलाल जाट को ढूंढने की गुहार लगाई है। मुन्नीराम ने पुलिस को बताया कि अशोक मोटरसाइकिल लेकर गया है व कल शाम से उसका फोन बंद आ रहा है। उसने सभी पाठकों से भी युवक के नजर आने पर 8094865480 पर सूचना देने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक के पास है ये लाल रंग की मोटरसाइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह से युवक अशोक है लापता।