May 20, 2026
123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2023। एक भाई ने भरोसे में अपने ताऊ के बेटे भाई को अपनी नई मोटरसाइकिल बेच दी परंतु भाई ने धोखाधड़ी करते हुए रुपये नहीं दिए और मोटरसाइकिल भी नहीं लौटाई। अब पीड़ित भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। हुलासाराम पुत्र भींयाराम मेघवाल निवासी बाडेला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि इसी गांव में रहने वाला उसके ताऊ का बेटा भाई मोतीराम पुत्र रामूराम मेघवाल ने उससे मोटरसाइकिल लेकर किश्तें भरने व मोटरसाइकिल की राशि 26400 रुपये लौटाने की बात कर ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने 2000 रुपए साई राशि में बाइक ली और भाई होने के कारण उसने लिखा पढ़ी नहीं की। 30 दिसम्बर को आरोपी ने रुपए देने व किश्तें देने से मना कर दिया व गाली गलौच करते हुए आरोपी के बेटे कुसलाराम व लालूराम ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दी गयी है।