August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2023। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की दुखद खबर गांव मोमासर से आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मालीदेवी पत्नी पूनम प्रजापत निवासी शिवालय बास मोमासर ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मालीदेवी के विवाह को 6 वर्ष होना बताया जा रहा है और मोमासर चौकी इंचार्ज हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। मृतका का शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है और मृतका के पीहर पक्ष रूणिया बास नापासर में परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।