May 20, 2026
dp 02

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 5 मई 2020। संस्कृत महाविद्यालय बिकानेर के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा को घर घर तक पहुंचाने का अनोखा उपाय ढूंढा है। लॉकडाउन में विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर ग्रुप्स बना कर घर बैठे बैठे संस्कृत भाषा में बैनर व पोस्टर बनाओ अभियान शुरू किया है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे और भाषा को उन्नत बना सकेंगे। विद्यार्थियों का कहना है कि वे इस देश की संस्कृति को जन्म देने वाली भाषा संस्कृत से जनसामान्य को जोड़ने के लिए ये प्रयास कर रहे है। संस्कृत भारती के सदस्य दाऊलाल स्वामी ने बताया कि सभी भाषाओं की जननी संस्कृत भाषा के प्रति  लोगों को जागृत किया जा सके इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।