May 20, 2026
b4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2023। राज्य में दुर्घटनाओं के लिए अतिसंवेदनशील सड़क श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर हाइवे देर रात चार युवाओं के रक्त से नहाई। युवा चारों दोस्त थे और एक होटल में खाना खाकर लौट रहें थे। तिलक नगर, बीकानेर निवासी चार दोस्त शिवराज सिंह, किसनसिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ रविवार रात हाइवे स्थित एक ढाबे पर गए थे। देर रात वापस लौटते समय इनकी कार रायसर बिजली बोर्ड के एक ट्रेक से जा टकराई। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से चारों को बाहर निकाला। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इनकी कार पूरी तरह दब गई। अंदर बैठे चारों दोस्त भी फंस गए।
गाय को बचाने के चक्कर में हादसा, हाइवे हुआ जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक गाय हाईवे पर कार के सामने आ गई थी। उसी को बचाने के चक्कर में कार और ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। दोनों टकरा गए और गाय की भी मौत हो गई है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। एक तरफ ट्रक खड़ा रहा तो दूसरी तरफ कार थी। बड़ी संख्या में लोग भी यहां एकत्र हो गए। गाय भी सड़क पर ही मरी हुई थी। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर वाहनों को सड़क से हटवाया। तब तक दोनों तरफ भारी जाम लग गया। नापासर पुलिस और राहगीरों ने ही चारों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन एक को भी बचाया नहीं जा सका