August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2023। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाना आजकल युवाओं को भारी पड़ रहा है। पुलिस की नजर पड़ने पर ऐसे युवाओं को हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने आज सुबह कार्रवाई करते हुए बताया कि बिग्गा निवासी 22 वर्षीय युवक सुनील भार्गव को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाने पर अरेस्ट कर लिया गया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की बुराई फैलाने में सहायक विचारों को प्रमोट नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।