May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2023। दिवंगत कांतादेवी डाकलिया की स्मृति में सोहनलाल नेमचंद डाकलिया परिवार के आर्थिक सहयोग से, सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद व जिला अंधता निवारण समिति, मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में शुक्रवार शाम तक 75 से अधिक ऑपरेशन कर दिए गए है। शिविर प्रभारी एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने बताया कि शिविर में डॉक्टर सुनील गोयल और डॉक्टर संजीव सहगल ने सेवाएं देते हुए ऑपरेशन किए है। शिविर में ऑपरेशन के लिए 110 रोगियों का चयन किया गया था। शिविर में संस्था कार्यकर्ताओं की सेवा और आशीष देते हुए आभार जताते बुजुर्ग रोगियों का समपर्ण देखने को मिल रहा है। शिविर के दौरान सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान शनिवार को किया जाएगा। शिविर में दूसरे दिन सत्यनारायण स्वामी, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, महेश राजोतिया, श्रीगोपाल तापड़िया सहित रमन आइटीआइ कॉलेज के विद्यार्थियों ने सेवा कार्य संभाला। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी आदि ने शिविर संभालते हुए कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को सराहा। शिविर के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर अबरार पंवार ने भी शिविर का अवलोकन किया और व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए शिविर में लाभार्थी बुजुर्गों से कुशलक्षेम भी पूछी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में सीएमएचओ डॉक्टर अबरार पंवार ने किया निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्गों ने दी दुआएं, आज हुए 75 ऑपरेशन।