May 20, 2026
123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2023। स्प्रे चढ़ने से एक विवाहिता की मौत हो गई है और उसकी माँ ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। विमला पत्नी गोमदनाथ निवासी रूपलीसर, सरदारशहर ने पुलिस को बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी कांता देवी पत्नी बलराम नाथ निवासी लूणकरनसर हाल निवासी जोधासर रोही में खेत काश्तकार थी। 3 फरवरी को गेंहू की फसल में स्प्रे करने के दौरान स्प्रे चढ़ जाने से उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे पीबीएम लेकर गए जहां 5 फरवरी की रात को कांता देवी ने दम तोड़ दिया। हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया व मामले की जांच की जा रही है।