May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2023। कस्बे के हिसार प्रवासी एवं आडसर बास में हनुमान क्लब के पास के निवासी सत्यनारायण थेपड़ा अपने पुत्र का विवाह पैतृक गांव में करने श्रीडूंगरगढ़ आए हुए थे एवं विवाह के सभी कार्य समाप्त होने के बाद गुरूवार सुबह रवाना हो रहे थे। घर से टैक्सी में रवाना होकर माताजी मंदिर से रानी बाजार वाली रोड़ होते हुए बाजार में टीएसएस के पास स्थित एक दुकान तक आए एवं इसी दौरान रास्ते में उनका अटैचीनुमा बैग गिर गया। परिवारा के आनंद थेपड़ा ने बताया कि बैग में कपड़े एवं जरूरी कागजात है अत: किसी को भी मिले तो वह 9828740540 नम्बरों पर सूचित कर सकता है।