May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-05-11 at 15.35.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2020। कोरोना के संकटकाल में बिग्गाबास बास के वार्ड 16, 17, 18 के नागरिक आज पानी की मांग को लेकर जबरदस्त रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आक्रोश के साथ मटकियां फोड़ते हुए पीने के लिए पानी मांगा। यहां बीस दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से वार्डवासी पानी के लिए परेशान हो रहें है। वार्डवासियों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया।

पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि वार्ड 16,17 व 18 में चरमराई पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर वार्ड के ओमप्रकाश प्रजापत,रामरतन तिवाड़ी, विष्णु प्रजापत, रामावतार छापोल, मयंक स्वामी, सुरेन्द्र महावर अनेक उपभोक्ताओं ने नियमित जलापूर्ति की मांग की। सहायक अभियंता ने आश्वस्त किया की विभाग कार्य करने में जुटा हुआ है व जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने जलापूर्ति के लिए विभाग कार्यालय जाकर मटकियां फोड़ी व पानी की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने जलापूर्ति के लिए विभाग कार्यालय जाकर मटकियां फोड़ी व पानी की मांग की।