May 20, 2026
IMG-20230102-WA0135

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2023। बजट प्रस्तुत करने के तुरन्त बाद राज्य सरकार एक्टिव मोड में आ गई है और सरकार में प्रदेश भर में 155 आरएएस को इधर उधर किया है। शनिवार देर रात लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम भी बदल दिए गए है। अब श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम का जिम्मा मुकेश चौधरी प्रथम संभालेंगे। चौधरी को रविन्द्र रंगमंच जयपुर के प्रबंधक पद से श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम लगाया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में पिछले तीन वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दे चुकी डॉक्टर दिव्या चौधरी को अजमेर नगर निगम में उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में नोखा व लूणकरणसर एसडीएम को भी बदला गया है।