May 21, 2026
123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2023। आज सुबह तोलियासर में दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाने पहुंच गए है। एक पक्ष ने मामला दर्ज करवाते हुए दूसरे वार्डपंच सहित उसके माता पिता व भाई पर आरोप लगाए है। 27 वर्षीय वार्ड पंच नरपत पुत्र अजुर्नराम पुरोहित ने पुलिस को बताया कि आज सुबह करीब 9.30 बजे वह अपने घर था। उस समय वार्ड पंच लालचंद उसका भाई कन्हैयाला अपने पिता कालूराम पुत्र केशाराम व माता के साथ ट्रेक्टर लेकर आया और घर में घुसकर लाठियों से मारपीट की। शोर मचाने पर पडौस के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी ट्रेक्टर छोडकर पास ही हंसराज के घर के अंदर भाग गए। पार्थी ने बताया कि आरोपियों ने घर के अंदर से भी पत्थर फेंके और घर पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी गई है।