August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2023। सार्वजनिक स्थान पर रूपयों पर दांव लगाकर सट्टे की खाईवाली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बुधवार शाम टीम के साथ गश्त के दौरान घुमचक्कर के पास रूपयों पर दांव लगाकर सट्टे की खाईवाली करते बिग्गा बास निवासी बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से नगदी व सट्टा पर्चियां जब्त कर ली। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।