May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2023। घुमचक्कर पर कुछ ही देर पहले बारात के लिए जा रही एक कार ट्रक से टकरा गई। ओवरटेक के चक्कर में गाड़ी ट्रक से टकराई और गनीमत रही की सभी कार सवार सुरक्षित है। जयपुर की ओर से आ रहें ट्रक के बायीं ओर से ओवरटेक कर रही कार ट्रक से टकराई। यहां जयपुर रोड व बीदासर रोड पर गाड़ियों की लाइन लग गई व आस पास के नागरिक एकत्र हो गए। कार में बैठे बुजुर्ग भी उतरे और ट्रक ने बैक लेकर कार को निकाला। मौके पर कांग्रेस के भगवानाराम गोदारा व राजेश मंडा भी पहुंचे। सभी ने ट्रक चालक का आभार जताया की उसने सही समय पर ब्रेक लगा लगाकर बड़ी दुर्घटना होने से बचा ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गनीमत रही बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर कार ट्रक से टकराई।