August 29, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2023। सेरूणा में ओरण भूमि में शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया गया। हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने कार्रवाई करते हुए गुरूवार शाम को सेरूणा में 22 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी लिखमीसर दिखणादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जब्त की व न्यायालय में पेश किया।